सरायपाली

गेम स्टॉल लगाकर रिमजी में मनाया गया बाल दिवस

सरायपाली: शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी में बाल दिवस के दिन छात्रों के मनोरंजन के लिए गेम स्टॉल लगाया गया। प्रभारी प्रधान पाठक ओमप्रकाश साव साथी शिक्षक कमल नारायण भोई एवं डोलामणि चौहान के मार्गदर्शन से दस प्रकार के खेलों का स्टॉल लगाया गया, जिसमें मानसिक, तार्किक, धैर्य, पूर्व ज्ञान, सामंजस्य आदि कौशल आधारित मनोरंजक खेल सम्मिलित था। शाला में पदस्थ शिक्षकों द्वारा सभी प्रकार खेलों पर इनाम राशि रखी गई थी। बाल दिवस के उपलक्ष्य पर समस्त शिक्षकों द्वारा बाल दिवस पर सुविचार तथा छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया गेम स्टॉल कार्यक्रम का उद्घाटन संकुल समन्वयक सच्चिदानंद भोई एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उत्तर कुमार बरिहा द्वारा किया गया गेम इंस्टॉल में सर्वप्रथम सच्चिदानंद भोई द्वारा सभी खेलों को खेला गया, तत्पश्चात सभी छात्रों द्वारा बड़ी ही उत्साह के साथ खेला गया जीत से बच्चे खुशी से झूमने लगे और साथ ही बाल दिवस के उपलक्ष्य पर समस्त शिक्षकों द्वारा नेवता भोज का कार्यक्रम रखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING