महासमुंदसरायपाली
Trending

शासकीय कार्यालय में सफाई के प्रति घोर उदासीनता पूरा मामला अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय सरायपाली का 

महासमुंद/सरायपाली : एक और जहां देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की परिकल्पना को पूरा करने का दायित्व शासन प्रशासन एवं अधिकारियों को सौप जाता है, ठीक इसी के विपरीत वही संबंधित अधिकारीयों के कार्यालयों में सफाई के प्रति उदासीनता साफ झलक रही है।

यह ताजा मामला सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली के कार्यालय का है जहां स्वच्छ भारत की परिकल्पना की धज्जियां उड़ाई जा रही है, जहाँ दिनभर आम जनों का आवागमन रहने के बावजूद भी सफाई के प्रति उदासीनता समझ से परे है।

जब एक प्रशासनिक अधिकारी ही अपने कार्यालय को साफ रखने में नाकाम साबित हो तो गाँव/शहर की जिम्मेदारी ही भूल जाइए ?

वही इस संबंध में जब अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुपमा आनंद से उनका पक्ष जाना गया तो उन्होंने मैं बाद में कॉल करती हूं कह कर बात टाल दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING