सरायपाली

राष्ट्र प्रेमियों ने शहीद दिवस के अवसर वीर शहिदों के लिए दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना किया

सरायपाली : 23 मार्च शहिद दिवस के अवसर पर महलपारा सरायपाली दुर्गा पंडाल में स्थानीय राष्ट्र प्रेमी युवाओं के द्वारा शहिद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं के द्वारा भारत माता के तीन महान सपूतों शहिद भगत सिंह, शहिद सुखदेव और शहिद राजगुरु के सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया। 23 मार्च 1931 को अंग्रेजी हुकूमत के द्वारा लाहौर जेल में तीनों महान युवा क्रांतिकारियों को फांसी पर लटका दिया था, लेकिन उनके हौसले अंग्रेजों की सत्ता से कहीं ज्यादा बुलंद थे। ये वह क्रांतिकारी युवा थे, जिनके दिलों में देश की आजादी के लिए आग थी। उन्होंने न केवल अत्याचार का विरोध किया, बल्कि देशवासियों में स्वतंत्रता की चेतना जगाई। वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी पावन स्मृति में सभी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना किया गया। तीनों शहिदों ने बहुत कम उम्र में देश के लिए महान बलिदान दिया। इन स्वतंत्रता सेनानीयों ने अंग्रेजों के सत्ता के नींव को हिला डाला था। अंग्रेजों के दिल और दिमाग में भय बसाने वालें इस क्रांतिकारियों हृदय से नमन करते हुए, कार्यक्रम के अंत मे सभी के द्वारा प्रतिज्ञा लिया गया कि शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे और देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित रहेंगे। इस अवसर पर मुख्य रुप से नन्दलाल यादव, विकास महापात्र, गुड्डू जयसवाल अनिता चौधरी, नमिता साहू, पुरूषोत्तम प्रधान, राजेंद्र सिदार, मीनाक्षी सिदार, मुकेश आदित्य, अनिल प्रधान, नरेन्द्र मांझी, कौशल पटेल, सुभाष पुरी, अर्जुन कुजूर, उद्धव नंद, लाल यादव, महेंद्र पसायत, जन्मजय नायक, विवेक शर्मा, राकेश पाणीग्राही, भरत लाल अग्रवाल, प्रकाश हमदेव, विवेक शर्मा, सतीश अग्रवाल, चंचल सुधीर, संतोष डडसेना, रवि निषाद, सुखदेव यादव, पिंटू यादव, कमलेश साहू, ललित यादव एवं अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING