श्री श्याम हॉस्पिटल भॅवरपुर में आज 29 मार्च को निःशुल्क किडनी रोग परामर्श शिविर का आयोजन

महासमुंद/बसना : क्षेत्र के मरीजों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर (बसना) द्वारा आगामी 29 मार्च 2026, रविवार को एक विशाल निःशुल्क किडनी एवं मूत्र रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर में सुप्रसिद्ध गुर्दे व मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कनी दयाल खरे अपनी सेवाएँ देंगे। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बढ़ रहे किडनी रोगों के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंद मरीजों को उचित उपचार प्रदान करना है।
शिविर में इन बीमारियों का होगा विशेष परामर्श:
शिविर के दौरान किडनी से संबंधित विभिन्न जटिल समस्याओं का निदान और परामर्श दिया जाएगा, जिनमें प्रमुख हैं:
- किडनी फेल होना एवं सूजन की समस्या।
- पेशाब में रुकावट, जलन या बार-बार यूरिन इंफेक्शन।
- डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के कारण किडनी पर होने वाले दुष्प्रभाव।
- पेशाब के साथ प्रोटीन या खून आना।
- किडनी स्टोन (पथरी) एवं अन्य संबंधित बीमारियाँ।
आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत
अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी कि संस्थान में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आयुष्मान भारत के तहत किडनी रोगों के सभी प्रकार के इलाज और ऑपरेशन राशन कार्ड या आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पूर्णतः निःशुल्क किए जाते हैं। साथ ही, यहाँ मरीजों के लिए 24×7 डायलिसिस की आधुनिक सुविधा भी उपलब्ध है।

स्थान और समय:
दिनांक: 29 मार्च 2026, रविवार
स्थान: श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर (सरायपाली) रोड, तहसील-बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)
संपर्क सूत्र: पंजीकरण और अधिक जानकारी के लिए मरीज 7772056711 या 7772056655 पर संपर्क कर सकते हैं।
हॉस्पिटल प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।




