
बसना/भंवरपुर(महासमुंद) । क्षेत्र के प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर ने मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 30 नर्सिंग स्टाफ की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि योग्य एवं अनुभवी उम्मीदवारों के साथ-साथ उत्साही फ्रेशर्स भी निर्धारित योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।
अस्पताल में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को देखते हुए नर्सिंग स्टाफ की आवश्यकता महसूस की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त वातावरण में कार्य करने का अवसर मिलेगा, जहां अनुभवी चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में कार्य करने का अनुभव भी प्राप्त होगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता एवं अनुभव के अनुसार आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ सीधे अस्पताल पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं अथवा दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
भर्ती विवरण:
पद: नर्सिंग स्टाफ
रिक्तियां: 30 पद
वेतन: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार
कार्यस्थल: श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर (सरायपाली रोड), तहसील बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
संपर्क करें: 📞 7000039944, 9755757078
नोट: इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि शीघ्र आवेदन कर इस सुनहरे रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।



