
बसना : क्षेत्र के मरीजों को त्वचा, सौंदर्य और यौन रोगों से संबंधित परामर्श के लिए अब बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आज, 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के अनुभवी विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार अपनी सेवाएँ देंगे।
डॉ. अजीत कुमार (M.B.B.S., M.D. – BHU) लेज़र एवं कॉस्मेटिक सर्जरी के विशेषज्ञ हैं और उन्होंने AIIMS, KGMU और मेकाहारा जैसे बड़े चिकित्सा संस्थानों में बतौर सीनियर रेजिडेंट अपनी सेवाएँ दी हैं।

इन समस्याओं का होगा उपचार:
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस विशेष ओपीडी में त्वचा की पुरानी एलर्जी, चेहरे के मुंहासे व दाग-धब्बे, बालों का झड़ना (गंजापन), फंगल इंफेक्शन और सभी प्रकार के गुप्त (यौन) रोगों का आधुनिक पद्धति से उपचार किया जाएगा। लेज़र और कॉस्मेटिक सर्जरी के माध्यम से सौंदर्य संबंधी समस्याओं का समाधान भी उपलब्ध रहेगा।
मरीज आज सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। भीड़ से बचने और असुविधा से बचने के लिए प्रबंधन ने अग्रिम पंजीयन की सुविधा दी है। इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 84618-11000 या 77730-86100 पर संपर्क कर अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।
पता : अग्रवाल नर्सिंग होम बसना,जिला-महासमुंद छत्तीसगढ़



