महासमुंदसारंगढ़-बिलाईगढ़

जीवनदास (जेडी) बने भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष 

बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के मीडिया प्रभारी हैं नव नियुक्त उपाध्यक्ष 

बिलाईगढ : ग्राम सुरगुली निवासी व बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के मीडिया प्रभारी जीवनदास (जेडी) को भारतीय जनता पार्टी बिलाईगढ के किसान मोर्चा का मण्डल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लंबे समय से भाजपा संगठन के कार्यकर्ता के रुप में सक्रिय हैं तथा वर्ष 2021 से नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं बसना के लोकप्रिय विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के साथ जुड़कर उनके मीडिया प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रहें हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद कुछ समय निकाल कर अपने लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा के प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े के लिए अपने गांव में घर घर जाकर प्रचार किया। वर्ष 2025 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इन्होंने ग्राम पंचायत सुरगुली के वार्ड क्रमांक 6 के पंच व उपसरपंच के रूप में जीत हासिल कर सेवाएं दे रहे हैं।

नव नियुक्त किसान मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष जीवनदास (जेडी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन,केन्द्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष  रमन सिंह,भाजपा छत्तीसगढ़ अध्यक्ष  किरण सिंह देव, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, उपाध्यक्ष  प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणीग्राही,उप मुख्यमंत्री  अरुण साव एवं  विजय शर्मा, वित्त मंत्री  ओपी चौधरी, सारंगढ़ बिलाईगढ जिला प्रभारी मंत्री  टंकराम, सांसद कमलेश जांगड़े, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा व पूर्व विधायक बिलाईगढ  सनम जांगड़े, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक चंद्र ठाकुर,बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल,सारंगढ़ बिलाईगढ जिला अध्यक्ष  ज्योति लाल पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जालान,जिला संगठन प्रभारी  शंकर अग्रवाल, बिलाईगढ विधानसभा प्रभारी  चंद्रहास चंद्राकर, भाजपा किसान मोर्चा सारंगढ़ बिलाईगढ जिला अध्यक्ष मुरारी नायक, विधायक प्रत्याशी  दिनेश लाल जांगड़े,जिला महामंत्री द्वारिका प्रसाद साहू, जिला मंत्री  रामनारायण देवांगन, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुश्री राधा राकेश, मण्डल महामंत्री हेतराम साहू एवं सफेद लाल नाग, भाजपा मण्डल बिलाईगढ किसान मोर्चा अध्यक्ष  सोहनसाय साहू सहित भाजपा पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि संगठन के द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए आप सभी आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हूं तथा हम किसान भाइयों को हर वह सुविधा देंगे जिससे किसान भाई आगे बढ़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING