
सरायपाली : आगामी 25 दिसंबर 2025 दिन- गुरुवार को आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज वार्ड क्रमांक 11 बजरंग बली मंदिर के सामने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न हिंदू संगठनों, समाजसेवियों, धर्माचार्यों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। सम्मेलन के उद्देश्य, रूपरेखा एवं सफल आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
चर्चा के दौरान कार्यक्रम के संयोजक प्रखर अग्रवाल ने सम्मेलन के माध्यम से समाज में सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया। आर्थिक टोली प्रमुख विपिन उपोवेजा ने कहा कि यह सम्मेलन हिंदू समाज को एक सूत्र में बांधने, सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं युवाओं में संस्कारों के विकास के लिए एक सशक्त मंच सिद्ध होगा। सहसंयोजक स्वर्ण सिंह सलूजा ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए यह कार्यक्रम हम सभी का कार्यक्रम है हमें एकत्रित होकर हिंदुत्व को मजबूती प्रदान करना है और अधिक से अधिक संख्या में पहुंचना है कहा। व्यवस्थापन प्रमुख भारत अग्रवाल ने भारतीय संस्कृति के पंच परिवर्तन पर चर्चा करते हुए सनातन धर्म को बचाने के लिए अधिक से अधिक उपस्थित होने का आग्रह किया।

बैठक में आयोजन समिति द्वारा वार्ड वासियों को विभिन्न दायित्व सौंपा गया तथा दायित्व बोध कराते हुए। विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सहमति बनी। सभी उपस्थित वार्ड वासियों ने सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया।
अंत में आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में सहभागिता कर सफल बनाने का आग्रह किया गया। उक्त जानकारी प्रचार-प्रसार प्रमुख दर्वादल दीप ने दी।





