
महासमुंद/बसना। बदलती जीवनशैली, तनाव, अनियमित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण हाई ब्लड प्रेशर एवं मधुमेह (डायबिटीज) जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ये दोनों रोग अक्सर शुरुआती चरण में बिना किसी स्पष्ट लक्षण के शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए इन्हें “साइलेंट किलर” कहा जाता है। समय पर जांच और उचित उपचार से इनसे होने वाली गंभीर जटिलताओं से काफी हद तक बचा जा सकता है।

इसी उद्देश्य से अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में एमडी मेडिसिन एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. रुद्र गायकवाड़ प्रतिदिन मरीजों की जांच एवं परामर्श के लिए उपलब्ध हैं। अस्पताल में हाई ब्लड प्रेशर, मधुमेह, हृदय रोग, किडनी संबंधी समस्याएं, बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल, स्ट्रोक, ब्रेन हेमरेज सहित अन्य आंतरिक रोगों की आधुनिक जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
अस्पताल में 96 स्लाइस सीटी स्कैन, ECG, USG, आयुष्मान भारत एवं बीजू कार्ड के माध्यम से उपचार की सुविधा तथा 24×7 एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध है। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि वे नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं और रक्तचाप व शुगर की समय-समय पर जांच कराकर गंभीर बीमारियों से बचाव करें।
संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100
पता: अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।




