बसना

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की संवेदनशीलता: लकवाग्रस्त महिला के लिए मुख्यमंत्री से कराई 5 लाख की सहायता स्वीकृत

मेरे क्षेत्र का हर नागरिक मेरा परिवार, इलाज में धन की कमी नहीं होने देंगे – विधायक डॉ. संपत अग्रवाल

महासमुंद/बसना : जनसेवा और संवेदनशीलता के पर्याय बन चुके बसना विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे अपने क्षेत्र की जनता के सुख-दुख के सच्चे साथी हैं। उनकी विशेष पहल पर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर बीमारी से जूझ रही ग्राम बड़ेटेमरी की एक निर्धन महिला के उपचार हेतु 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

गंभीर बीमारी और परिवार की विवशता

मामला बसना विकासखंड के ग्राम बड़ेटेमरी का है, जहाँ श्रीमती बसंती साव (पति प्रेमकुमार साव) बीते लंबे समय से दोनों पैरों के पैरालिसिस (लकवा) की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। महिला की स्थिति इतनी दयनीय है कि वे चलने-फिरने में पूरी तरह अक्षम हैं। रायपुर के एम्स, मेकाहारा और श्री बालाजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनके पूर्ण इलाज के लिए 6.40 लाख रुपये का अनुमानित खर्च बताया था।

पीड़ित परिवार भूमिहीन है और आर्थिक रूप से इतना सक्षम नहीं था कि वह इतनी बड़ी राशि जुटा सके। परिवार के सामने इलाज बीच में ही रुक जाने का संकट खड़ा हो गया था।

विधायक डॉ. अग्रवाल का मानवीय दृष्टिकोण

जैसे ही यह मामला विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के संज्ञान में आया, उन्होंने इसे अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी माना। उन्होंने तत्काल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। विधायक डॉ. अग्रवाल ने पत्र में परिवार की निर्धनता और बीमारी की गंभीरता का हवाला देते हुए ‘मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद’ से विशेष आर्थिक मदद का पुरजोर आग्रह किया।

मुख्यमंत्री का आभार और सेवा का संकल्प

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के आग्रह पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 5 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की। इस पर आभार व्यक्त करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार संवदेनशील और अंत्योदय को समर्पित है। मेरे विधानसभा क्षेत्र का हर नागरिक मेरा परिवार है और उनके दुख-दर्द को दूर करना मेरा प्रथम कर्तव्य है। श्रीमती बसंती साव के इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने इस गरीब परिवार को नया जीवन दान दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING