हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमंता शेखर पाढ़ी की ओपीडी 25 जुलाई को, अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में मिलेगा विशेषज्ञ परामर्श

बसना। हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए राहतभरी खबर है। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 25 जुलाई (शनिवार) सुबह 10:00 बजे से प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमंता शेखर पाढ़ी की विशेष हृदय रोग ओपीडी आयोजित की जाएगी।

डॉ. पाढ़ी, नारायणा हेल्थ MMI से संबद्ध वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट हैं। ओपीडी में हृदय रोगों की जांच, परामर्श एवं उपचार संबंधी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। मरीजों के लिए ईसीजी (ECG) एवं 2D इको (2D Echo) जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी, जिससे हृदय रोगों का समय पर और सटीक निदान किया जा सके।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सीने में दर्द, सांस फूलना, धड़कन तेज होना, उच्च रक्तचाप या अन्य हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीज इस अवसर का लाभ उठाकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। समय पर जांच और उपचार से गंभीर हृदय रोगों के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से निर्धारित समय पर पहुंचकर पूर्व पंजीयन कराने की अपील की है, ताकि उन्हें बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100



