
सरायपाली: सरायपाली,तोरेसिंहा शाखा के 26 समिति के प्राधिकृत अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक भंवरपुर रोड स्थित सिमरन पैलेस में रखी गई थी,जिसमें संघ का गठन कर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और समितियों में होने वाली समस्याओं का निराकरण के लिए सर्वसम्मति से प्राधिकृत अध्यक्ष संघ का कामता पटेल को अध्यक्ष चुना गया है। वहीं उपाध्यक्ष विजय प्रधान को बनाया गया है। साथ ही कार्यकारियों में संरक्षक अनंत पटेल,रेशम पटेल,सचिव प्रदीप साहू, सह सचिव संजय डडसेना, कोषाध्यक्ष उपेन्द्र चौधरी को चुना गया है।
बैठक के दौरान नवनियुक्त प्राधिकृत संघ के अध्यक्ष कामता पटेल ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में सभी समितियों में बफर लिमिट से अधिक धान खरीदी हो चुकी है,उपार्जन केद्रो में धान खरीदने जगह का अभाव है,टीओ, डीओ भी जारी नहीं हो रहा है,जहां टीओ जारी हुआ है वहाँ धान का परिवहन नहीं होने से सभी उपार्जन केद्रो में आगामी एक-दो दिनों में धान खरीदी बंद करने की स्थिति हो गई है। जिसके लिए बहुत जल्द उच्च अधिकारियों को मिलकर ज्ञापन सौंपने और टीओ, डीओ जारी करने धान के उठाव में तेजी लाने मांग करने की बात कही। आगे उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्र में मिलर्स से पहुंच रहे कई बारदाना अमानक है, जिसे छटनी करने धान भरने के योग्य बनाने के लिए उपार्जन केंद्र के प्रभारियो को अतिरिक्त समय देना पड़ रहा है,जिसे धान खरीदने योग्य उपयोगी बारदाना को ही मिलर्स से लेने की बात कही। समिति अध्यक्षों की पहली बैठक में कई मांग व सुझाव भी रखे गए जिसमें बैठक में समिति से विपणन संघ को धान भेजने पर पुराने बारदाना में पीडीएस,मिलर्स एवं किसान के बारदाना का अलग-अलग विवरण विपणन संघ द्वारा मांगा जा रहा है जिसे अनुचित कहते हुए बारदाना की क्वालिटी अनुसार 50 प्रतिशत नया और 50 प्रतिशत पुराना उल्लेख किया जाए, स्टेक में धान रखने नया बारदाना के नीचे सतह में पुराना बारदाना में भर्ती धान रखने का निर्णय लिया गया है। क्योंकि नीचे सतह का नया बोरा अक्सर खराब हो जाता है जिसे शासन की ओर से 89 रुपए से अधिक राशि प्रति बोरा का कटौती किया जाता है,जिससे समिति को चार गुना से अधिक नुकसान का वहन करना पड़ता है। बैठक के दौरान समिति अध्यक्षों व समिति प्रबंधकों की ओर से एक यह भी सुझाव आया कि धान परिवहन व्यवस्था के संबंध में शासन के द्वारा जिस तरह से संग्रहण केंद्र में सुखत के लिए निर्धारित दर तय किया गया है वही दर पर उपार्जन केंद्र में भी सुखत मान्य किया जाए और समिति से ही मिलर्स को धान प्रदान किया जाए,ताकि सुखत का नुकसान समिति को उठाना ना पड़े। बैठक के दौरान सरायपाली शाखा के अंतर्गत नूनपानी समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष कामता प्रसाद पटेल, संजय डड़सेना ( जम्हारी ) , जयलाल पटेल ( नवरंगपुर ) , नेपाल साहू ( रिसेकेला ) , शरद पटेल ( नवागढ़ ) ,अनंत कुमार पटेल ( सरायपाली ) , रमेश नायक ( भोथलडीह ),उपेंद्र चौधरी ( कनकेबा ),नरेश प्रधान ( पुटका ),कैलाश साहू ( चिवराकुटा ),पंकज साहू ( सिंगबहाल ) , अनंतराम बीसी ( रुढा ) ,घनश्याम भोई ( मल्दामाल ) व प्यारीराम साहू (तिहारीपाली ), श्यामलाल साहू (बोंदा), वही तोरेसिंहा शाखा से वीरेंद्र साहु ( कुसमीसरार ) , ताबीर प्रसाद नौरेजी ( सिरबोडा ) , राजकुमार पटेल ( तोरेसिंहा ) , विजय प्रधान ( तोषगांव ) , नरेश तिवारी ( कोटद्वारी ), अमृत साहू ( गेर्रा ) , प्रसन्न प्रधान ( केना ) ,प्रदीप साहू ( बेलमुंडी ) , रेशमलाल पटेल ( जोगनीपाली ) व महेंद्र सिंह राजपूत को ( केजुवां), राजकुमार भोई (जंगल बेड़ा) सहकारी समिति के अध्यक्ष उपस्थित थे।




