सरायपाली

सरायपाली के बाजारपारा में नवनिर्मित हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का भव्य शुभारंभ आज से

संकल्प पूर्ण : हनुमान मंदिर निर्माण कार्य हुआ पूर्ण

सरायपाली : सराईपाली नगर बाज़ारपारा स्थित नव निर्मित हनुमान मंदिर का प्राणप्रतिष्ठा तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न होने जा रहा है उक्त अपूर्ण मंदिर के निर्माण के संबंध में वार्ड वासी कुछ माह पूर्व संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल से मिले एवं मंदिर निर्माण पूर्ण कराए जाने की बात रखी जिस पर प्रखर अग्रवाल द्वारा वार्ड वसीयो को संकल्प पूर्वक मंदिर निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया था संकल्प अनुसार मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत ,दिनांक 28 अप्रैल को कलश यात्रा प्रातः 9 बजे देव आह्वान गणेश गौरी पीठ पूजा ,30 अप्रैल प्रातः 8 बजे से कलश गौरी गणेश पूजा एवं हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कर प्राणप्रतिष्ठा एवं महा आरती का आयोजन किया जाना है उक्त कलश यात्रा में वार्ड की महिलाएँ एवं वार्ड वासीओ के साथ संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल,वार्ड पार्षद स्वर्ण सिह सलूजा ,मंदिर पुजारी रामकुमार पाड़ी ,यज्ञ कर्ता शेशाचार्य महाराज ,टीकु बाघ सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING