छत्तीसगढ़महासमुंदसरायपाली
Trending

प्रतिभा आई टी आई में वार्षिक खेल प्रतियोगिता संपन्न

 

सरायपाली: प्रतिभा आई. टी. आई. बालसी सराईपाली में वार्षिक क्रीड़ा उत्सव के अवसर पर चार दिवसीय विभिन्न खेलो का आयोजन दिनांक 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक किया गया। जिसमें क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी,वॉलीबॉल, चेस, कैरम, गोला फेंक, तवा फेंक, 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़, लंबी कूद इत्यादि खेल शामिल थे। क्रिकेट का फाइनल मैच इलेक्ट्रीशियन प्रथम वर्ष एवं इलेक्ट्रीशियन द्वितीय वर्ष के मध्य खेला गया जिसमें इलेक्ट्रीशियन प्रथम वर्ष की टीम विजय हुई। एवं कबड्डी मे प्रथम स्थान कोपा टीम ने प्राप्त किया तथा वॉलीबॉल मे प्रथम स्थान इलेक्ट्रीशियन सेकंड ईयर ने हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में कोपा से बालिकाओं मे प्रथम स्थान कमलीनी धवल और द्वितीय स्थान पदमिनी ने हासिल किया एवं बालकों मे प्रथम स्थान आर्यन प्रधान तथा द्वितीय स्थान आर्यन भोई ने प्राप्त किया ।100 मीटर दौड़ में इलेक्ट्रीशियन फर्स्ट ईयर से प्रथम स्थान सुमित और द्वितीय स्थान अनिकेत सिंह ने हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में कोपा से प्रथम स्थान आर्यन प्रधान और द्वितीय स्थान आर्यन भोई ने हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में इलेक्ट्रीशियन फर्स्ट ईयर से प्रथम स्थान गीतेश्वर सिन्हा और द्वितीय स्थान प्रकाश कुमार साहू ने हासिल किया। गोला फेक में कोपा से बालिकाओं मे प्रथम स्थान कमलीनी धवल और द्वितीय स्थान प्रगति कर ने हासिल किया एवं बालकों से प्रथम स्थान आर्यन भोई एवं द्वितीय स्थान यशकुमार साहू ने प्राप्त किया । गोला फेक में इलेक्ट्रीशियन फर्स्ट ईयर से प्रथम स्थान अनिकेत सिंह और द्वितीय स्थान योगेश ने हासिल किया। गोला फेक में इलेक्ट्रीशियन सेकंड ईयर से प्रथम स्थान किशन और द्वितीय स्थान मोनिश ने हासिल किया। तवा फेक में कोपा से प्रथम स्थान आर्यन प्रधान एवं द्वितीय स्थान आर्यन भोई को प्राप्त हुए। तथा इलेक्ट्रीशियन फर्स्ट ईयर से तवा फेक मे प्रथम स्थान प्रकाश कुमार साहू एवं द्वितीय स्थान योगेश को प्राप्त हुए। तवा फेक द्वितीय वर्ष से प्रथम स्थान मोनिश तथा द्वितीय स्थान थाविराज ने हासिल किया। इसी प्रकार लम्बी खुद मे प्रथम स्थान छात्राओं से कमलीनी धवल को प्राप्त हुए एवं छात्रों से प्रथम स्थान आर्यन प्रधान व द्वितीय स्थान आर्यन भोई एवं चक्रधर ने प्राप्त किया तथा इलेक्ट्रीशियन फर्स्ट ईयर से प्रथम स्थान योगेश व द्वितीय स्थान गीतेश्वर व अनिकेत को प्राप्त हुए तथा इलेक्ट्रीशियन द्वितीय वर्ष से प्रथम स्थान किशन व द्वितीय स्थान कमल विशाल ने हासिल किया। इसीप्रकार बैडमिंटन युगल खेल मे प्रथम स्थान थाविराज व अनिकेत ने तथा द्वितीय स्थान मयंक व जोहन को प्राप्त हुआ तथा बैडमिंटन एकल मे प्रथम स्थान राहुल (कोपा) व द्वितीय स्थान शेखर (इलेक्ट्रीशियन) ने हासिल किया व बालिकाओं मे प्रथम स्थान प्रगति कर व द्वितीय स्थान रेणुका ने हासिल किया । कैरम खेल मे प्रथम स्थान राहुल व मयंक ने तथा द्वितीय स्थान आर्यन व मनीष को प्राप्त हुए। व चैस खेल मे प्रथम स्थान कोपा से राहुल ने तथा इलेक्ट्रीशियन से मोनिश ने हासिल किया। 20 दिसंबर को चार दिवसीय खेल के अंतिम दिवस पर सभी खेलो मे प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त प्रशिक्षर्थियों को आई. टी. आई. के प्राचार्य विजय प्रकाश प्रधान जी के द्वारा मैडल व सर्टिफिकेट प्रदान किया गया । एवं सभी प्रतिभागियों को खेल का महत्वा बताया व खेल मे हार – जीत की परवाह किये बिना सभी प्रकार के खेलो मे भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।व आई. टी. आई. के समस्त प्रशिक्षण अधिकारियो ने सभी प्रशिक्षर्थियों का उत्साह वर्धन किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING