विधायक चातुरी नंद ने ग्राम चनाट में सार्वजनिक वर्क शेड निर्माण का किया भूमिपूजन

सरायपाली: आज स्थानीय विधायक चातुरी नंद ने ग्राम चनाट में 15 लाख रूपये की लागत से निर्माणाधीन सार्वजनिक वर्कशेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
विधायक नंद के पहुंचने पर धूमधाम से स्वागत सत्कार किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक चातुरी नंद, सरपंच और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने ग्राम देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नंद ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मैं हरसंभव प्रयास कर रही हूं। इसी कड़ी में चनाट में सार्वजनिक वर्क शेड का निर्माण कराया जा रहा है। वर्कशेड निर्माण पूरा होने से ग्रामीणों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि गांव में सीसी रोड, हाई मास्क लाइट समेत विभिन्न कार्य स्वीकृत कराए गए है जो पूर्ण हो चुके है।
विधायक चातुरी नंद ने कहा कि चनाट क्षेत्र से मुझे हमेशा ही भरपूर समर्थन मिला है जिसके लिए मै सदैव ऋणी रहूंगी।
कार्यक्रम को ग्राम पंचायत चनाट की सरपंच समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच श्रीमती हेमकुंवर रमेश पटेल विधायक प्रतिनिधि रमेश पटेल ओमपकाश पटेल, करन पटेल, भारत पटेल, मोहन पटेल, जय कुमार पटेल, उदल पटेल, नितेश पटेल, लव पटेल, अजय पटेल, कुंजन पटेल, देवेश पटेल, कमलदेव पटेल, संतलाल, सुकलाल भोई, समेत कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




