छत्तीसगढ़महासमुंदसरायपाली

‘ रावत’ जाति के संबंध में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अधिकारियों का यादव समाज के साथ बैठक

महासमुंद/सरायपाली : नगर के न्यू सर्किट हाउस में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव वीरू कुमार साहू, सहायक अनुसंधान अधिकारी श्रीमती अनीता डेकाटे, ओमप्रकाश सिन्हा का जाति अनुसंधान हेतु आगमन हुआ। इस बैठक में आयोग की टीम द्वारा यादव समाज से संबंधित रावत जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग की सूची में समावेशन के संबंध में समाज के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई। आयोग द्वारा रावत जाति के रहन-बसन, सांस्कृतिक, सामाजिक आदि विभिन्न विषयों पर जानकारी ली गई। बैठक सहयोगात्मक एवं उद्देश्यपूर्ण रहा। इस बैठक में प्रमुख रूप से ध्रुव मलिक, रथराम यादव, छालोराम यादव, नरेंद्र कुमार यादव, दासरथी यदु, पवन कुमार यादव, दुर्बादल दीप, कृष्णो टाणी, सुरेंद्र भोई, विजय यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, राजेंद्र कुमार यादव, भोजराज यादव, दिलीप यादव, जय यादव, संजय यादव, करण यादव, लोकेश यादव, सूरज यादव, रोहित यादव, उसत यादव, सुकल यादव, मयंक यादव आदि सामाजिक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING