

बसना : बसना तहसील के भंवरपुर स्थित श्रीश्याम हॉस्पिटल में आगामी 10 मई, रविवार को एक विशेष निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर मुख्य रूप से किडनी (गुर्दे) एवं मूत्र रोगों से ग्रसित मरीजों के लिए आयोजित है।शिविर में प्रसिद्ध गुर्दे एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कनी दयाल खरे (MBBS, MS, MCH Urology) अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे। सुबह से शुरू होने वाले इस शिविर में मरीज किडनी से जुड़ी विभिन्न जटिल समस्याओं जैसे किडनी फेल होना, पेशाब में रुकावट, बार-बार यूरिन इंफेक्शन, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के कारण किडनी पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव, किडनी स्टोन, सूजन और पेशाब में प्रोटीन या खून आने जैसी बीमारियों पर विशेषज्ञ सलाह ले सकेंगे।अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि श्रीश्याम हॉस्पिटल में मरीजों के लिए 24 घंटे डायलिसिस की आधुनिक सुविधा भी उपलब्ध है। क्षेत्र के ऐसे मरीज जो लंबे समय से किडनी संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, वे इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं।
परामर्श हेतु संपर्क करें:शिविर में पंजीकरण या अधिक जानकारी के लिए अस्पताल के हेल्पलाइन नंबरों 7772056711 या 7772056655 पर संपर्क किया जा सकता है।
स्थान: श्रीश्याम हॉस्पिटल भंवरपुर, भंवरपुर (सरायपाली) रोड, जिला-महासमुंद (छ.ग.)





