बसनामहासमुंद

ग्राम कुरचुण्डी में सुशासन दिवस समारोह का आयोजन, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल हुए शामिल

महासमुंद/बसना: भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर ग्राम कुरचुण्डी में सुशासन दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर बसना विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

डॉ. सम्पत अग्रवाल ने अपने संबोधन में अटल जी के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए कहा, “अटल जी एक ऐसे अद्वितीय नेता थे जिन्होंने सुशासन और विकास के माध्यम से देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी नीतियां और दृष्टिकोण आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र की प्रगति के लिए कार्य करना चाहिए।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा के दौरान अटल जी के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों का वर्णन किया गया और उनके विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अटल जी की कविताओं और गीतों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में क्षेत्र के विकास और जनसेवा के प्रति समर्पण का संकल्प लेते हुए विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने ग्रामवासियों को सुशासन और पारदर्शिता के महत्व से अवगत कराया।

कार्यक्रम के अंत में अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए ग्राम के विकास और सुशासन के प्रति निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया गया।

यें रहे मौजूद

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वय रमेश अग्रवाल जितेन्द्र त्रिपाठी, विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा,भाजपा मण्डल गढफुलझर मण्डल अध्यक्ष नरहरी पोर्ते, पूर्व मण्डल अध्यक्ष माधव साव, सरपंच श्रीमती गुलापी भोज साव, विधायक प्रतिनिधि अरविंद मिश्रा, महामंत्री गण प्रहलाद साहू, नरेन्द्र साहू, हरजिंदर सिंह, गढफुलझर सोसायटी अध्यक्ष कमलेश साव, नवीन साव, राकेश प्रधान, बाबूलाल काशी, हेमचंद्र साव, जितेन्द्र सिंह, योगेश साव, गजानंद पाण्डे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING