महासमुंद/बसना। क्षेत्र के सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों एवं उनके आश्रितों के लिए राहत भरी खबर है। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना का दंत रोग विभाग CGHS (Central Government Health Scheme) से मान्यता प्राप्त है, जिससे पात्र लाभार्थी अब विशेषज्ञ दंत चिकित्सा सेवाओं का लाभ अपने ही क्षेत्र में प्राप्त कर सकते हैं।

अस्पताल में अनुभवी MDS विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा रूट कैनाल, डेंटल इम्प्लांट, टेढ़े-मेढ़े दांतों का उपचार, जबड़े के फ्रैक्चर की सर्जरी, अक्लदाढ़ का ऑपरेशन, मसूड़ों के रोगों का उपचार, स्माइल डिज़ाइनिंग तथा मुख के कैंसर की जांच एवं सर्जरी जैसी उन्नत सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित दंत विभाग में 3D फेस CT स्कैन, OPG, 3D डेंटल स्कैनर, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर तथा ICU बैकअप जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। जटिल मामलों में भी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सुरक्षित एवं प्रभावी उपचार सुनिश्चित किया जाता है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार CGHS कार्डधारकों के लिए टेढ़े-मेढ़े दांतों के उपचार सहित विभिन्न दंत सेवाओं की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल का उद्देश्य मरीजों को बड़े शहरों जैसी आधुनिक और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है।

संपर्क करें:
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
📍 बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
☎️ 07770-868473, 91652-66994, 98931-53699




