

सरायपाली: सरायपाली नगर में संगम सेवा समिति द्वारा 15 दिवसीय निःशुल्क स्वस्थ शिविर का आयोजन किया जा रहा है आयोजन दिनांक 5 जनवरी 2025 से 19 जनवरी 2025 तक किया जाएगा ,लाभार्थी शिविर में पहुँच कर चिकित्सीय सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते है प्रत्येक दिन अलग अलग वार्ड में शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसके अनुसार दिनांक 5 /01/2025 वार्ड क्रमांक 9,दिनांक 06/01/2025 वार्ड क्रमांक 8, दिनांक 07/01/2025 वार्ड क्रमांक 07,दिनांक 08/01/2025 वार्ड क्रमांक 10,दिनांक 09/01/2025 वार्ड क्रमांक 11 , दिनांक 10/01/2025 वार्ड क्रमांक 12 , दिनांक 11/01/2025 वार्ड क्रमांक 13 , दिनांक 13/01/2025 वार्ड क्रमांक 14 ,दिनांक 14/01/2025 वार्ड क्रमांक 15 दिनांक 15/01/2025 वार्ड क्रमांक 1 , दिनांक 16/01/2025 वार्ड क्रमांक 2,दिनांक 17/01/2025 वार्ड क्रमांक 3, दिनांक 18/01/2025 वार्ड क्रमांक 4 ,दिनांक 19/01/2025 वार्ड क्रमांक 5, दिनांक 20/01/2025 वार्ड क्रमांक 6 ,शिविर का समय दोपहर 1 से 3 तक उपरोक्त दिनांक में शिविर का आयोजन किया जाएगा,उपरोक्त शिविर में मलेरिया,टाइफ़ाइड,खून की कमी ,शुगर (शुगर किट द्वारा निःशुल्क)बीपी,थायराइड,मधुमेह,लकवा,सिकलीन,सर्दी बुख़ार,वायरल इंफ़ेक्शन,निमोनिया,आदि की जाँच उपस्थित चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा ,आवश्यकता अनुसार दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा,उक्त शिविर का आयोजन संगम सेवा समिति एवं लाइफ़ केयर हॉस्पिटल के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है शिविर के संबंध में संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल ने मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए अधिक से अधिक लोगो को शिविर का लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है




