महासमुंदसरायपाली

अपने जन्मदिन पर संकुल समन्वयक/शिक्षक ने सभी बच्चों को कराया आंशिक न्योता भोज

महासमुंद/सरायपाली : प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत सरकारी स्कूलों के बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट खाना देने के साथ भोजन में उनकी रुचि बढ़ाने के लिए न्योता भोजन शुरू किया गया है.इस तारतम्य में शास. प्राथ. एवम उच्च प्राथ.शाला केंदुढार में संकुल समन्वयक और अंग्रेजी शिक्षक देवानंद नायक ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सभी बच्चों को केला,सेब,संतरा, मिक्चर,मिठाई,केक,चॉकलेट, फाफड़ा प्रदान किया गया।संकुल समन्वयक देवानंद नायक का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।आभार प्रकट करते हुए शिक्षक सुंदर लाल डडसेना ने कहा कि देवानंद नायक के जन्मदिन पर सभी बच्चों को आंशिक न्योता भोज दिया गया।शाला परिवार और सभी बच्चों की तरफ से उन्हें धन्यवाद देते संकुल प्राचार्य अशोक कुमार साहू ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपनी स्वेच्छा से अपने जन्मदिन,सालगिरह,गृहप्रवेश या किसी भी अन्य कार्यक्रम में स्कूलों में न्योता भोज दे सकता है।इस कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य अशोक साहू,प्रधान पाठक त्रय एम एच उस्मानी,चंदन सिंह रात्रे और प्रदीप सिंह ठाकुर के साथ पवन यादव,गीता रॉय,भानुमती साहू,बर्थडे शिक्षक देवानंद नायक के साथ सौभाग्य भोई,अनुपमा नायक,सुलोचना मांझी,मीरा खंडेल और सुन्दर लाल डडसेना उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING