बसना
Trending

10 वें गुरु गोविन्द सिंह महाराज का निकला नगर किर्तन भ्रमण भव्य शोभायात्रा

कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल, नपं उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल

महासमुंद/बसना: बसना नगर के स्थानीय गुरुद्वारे में सिख पंथ के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी का 358 वां प्रकाशोत्सव धूमधाम के साथ नगर किर्तन भ्रमण व भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाया गया। कार्यक्रम में बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल एवं नगर पंचायत बसना उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल शामिल हुए। नगर किर्तन में पांच प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की सवारी भी हुई। संगत गुरुबाणी किर्तन करते हुए और सेवा का संदेश देते हुए साथ चली।शोभायात्रा के आगे सिख युवक करतब दिखा रहे थे। शोभा यात्रा में सिख सुमदाय के सैकड़ों महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए। महिलाएं शबद कीर्तन करती चल रही थी। बच्चे गुरुवाणी गा रहे थे। शोभायात्रा के बीच गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी भी शामिल थी। इसके पीछे रागी जत्थे शबद कीर्तन करते चल रहे थे। देर शाम को भव्य आतिशबाजी की गई जहां नगर में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया और गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। मुख्य चौक में विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल एवं नगर पंचायत बसना उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने साथियों के साथ शोभायात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया और प्रसाद वितरण किया। शोभायात्रा के लिए गुरुद्वारे को भव्य रूप से सजाया गया था। जगह-जगह शिविर लगाकर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर जशवंत सिंह सलूजा, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी श्री छाबड़ा, विधानसभा संयोजक डॉ एनके अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश अग्रवाल,मण्डल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा, शीत गुप्ता,कामेश बंजारा, विधायक प्रतिनिधिगण विकास वाधवा, निर्मलदास, सोनू छाबड़ा,आकाश सिन्हा, नरहरी पोर्ते, महेन्द्र सिंह अरोरा, मुकेश मित्तल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING