
बसना/भॅवरपुर । जिले के प्रतिष्ठित श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर (सरायपाली रोड), तहसील बसना, जिला महासमुंद में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को देखते हुए विभिन्न पदों पर योग्य एवं अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार एक्स-रे तकनीशियन के 2 पद तथा एम्बुलेंस ड्राइवर के 3 पद रिक्त हैं। इन पदों के लिए अनुभवी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित योग्यता एवं अनुभव के साथ शीघ्र आवेदन कर सकते हैं।
प्रबंधन ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को संस्थान के नियमानुसार कार्य करने का अवसर मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 7000039944 एवं 97557 57078 पर संपर्क कर सकते हैं।
कार्यालय पता:
श्री श्याम हॉस्पिटल
भंवरपुर (सरायपाली रोड), तहसील बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।





