महाविद्यालय में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान का आयोजन

सरायपाली: स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय, सरायपाली में यूथ रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष एवं यूथ रेडक्रॉस सोसायटी के संयोजक डॉ. आर. एस. पटेल द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य पर प्रकाश डालने से हुई। हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. संध्या भोई ने अध्यक्षीय उद्बोधन में जागरूकता अभियान की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने फाइलेरिया उन्मूलन में युवाओं की भूमिका पर चर्चा करते हुए जागरूकता बढ़ाने का आग्रह किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डी. के. मांझी ने उपस्थित विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और जिला फाइलेरिया उन्मूलन संयोजक नरेंद्र चंद्राकर ने फाइलेरिया रोग के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को इस बीमारी के उन्मूलन में सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य फाइलेरिया रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके रोकथाम के लिए लोगों को प्रेरित करना है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने फाइलेरिया उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाने और जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।




