सरायपाली
Trending

अघरिया समाज केंद्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 12 को

सरायपाली में बनाया गया है चार मतदान केंद्र

सरायपाली: अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति रायगढ़ के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 12 जनवरी को चुनाव होगा,जिसके लिए चार प्रत्याशी उषा, डा गेस मोती पटेल, दीनदयाल पटेल व लक्ष्मी नारायण चौधरी चुनावी मैदान में है। जिसके चुनाव के लिए 44 मतदान केंद्र बनाया गया है। जिसमें सरायपाली में सरायपाली,केदुवां,पाटसेद्री और बटकी को मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान में भाग लेने वाले मतदाताओं को पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य है,सरायपाली विकासखंड से अघरिया समाज के 1705 मतदाता मतदान में भाग लेंगे।

ज्ञात हो कि सरायपाली के मतदान केदो में सरल क्रमांक 1 से 589 तक के मतदाता मतदान करेंगे। जिसके अंतर्गत रूपापाली, खपरीडीह,खैरमाल,इच्छापुर,बसुलीडीपा, बरिहापाली, कौहाकुण्डा, बस्ती सरायपाली, बड़े पंधी, बंन्दारी, बैतारी, कान्दाडोंगर, कुन्डापाली, कुसमी सरार, कुटेला, केजुवा, केना, कनकेबा, कलेण्डा, महलपारा, माधोपाली, मोखापुटका, मोहगांव, मुड़पहार, बिछिया, बिलाईगढ़, पिपरदा, सिरपुर, गहनाखार, हर्राटार, परसदा, सान पंधी, सलडीह, देवलभांठा, चट्टीगिरोला, तोरेसिंहा, जंगलबेड़ा, जोगनीपाली, टीभूपाली, टेंगनापाली, टेमरी, लोहरिनडीपा, लुकापारा के सामाजिक मतदाता शामिल होंगे। इसी तरह मतदान केंद्र केदुवॉ में सरल क्र 1 से 403 तक के मतदाता जिसके अंतर्गत ग्राम बहेरापाली, बोदापाली, कोसमपाली, केदुवा, मुग्धा, बिरकोल, बिजातिपाली, छिरापाली, तिलैपाली, पण्डरीपाली, पोडापाली , पेलागढ़, साजापाली, डगनिया, डूडूमचुआ, दर्राभाठा, जोगीडीपा जलपुर नवागढ़, अमलीडीपा के मतदाता मतदान करेंगे। इसी तरह मतदान केंद्र पाटसेन्द्री में सरल क्र 1 से 405 तक के मतदाताओं में ग्राम छुईया,घेंसपाली, बोंदा,बोंदानवापाली, बानीपाली, कंवरपाली, मोहदा, गिरसा, लिमगाँव, हुराडखार, हुडाखार , परसकोल, पाट सेंदरी, दऊगुडी, दमोदरहा, दर्राभाठा, चंडीभौना, नवरंगपुर, अमरकोट के मतदाता शामिल होंगे,जबकि बटकी मतदान केंद्र में सरल क्र 1 से 308 तक मतदाता जिसमें ग्राम रुढ़ा, घाट कछार, घुंचापाली, बांजी बहाल,बोईरमाल, बस्तीपाली, बेल्मुन्डी,बेलटिकरी, बटकी, बलेंडा, कोदोपाली , कोदोगुडा, कोटद्वारी, कुर्मीपाली, रिमजी, सिंघबहाल, सुखापाली, जोगीदादर, सागरपाली, छुईपाली, सिंघोड़ा, सिरशोभा, चिवराकुटा, भोथलडीह, दिपपारा, भगत सरईपाली, पडकीपाली, परेवा पाली, पुटका,पैकिन, रक्शा डोंगीझरन, डोंगरीपाली, दर्रीपाली, चारभाठा , नानक पाली, अंतर झोला, आकाश खार, टेमरी, गम्हरडीह, गनियारीपाली, गहनाखार, गोठानीपाली, लखनपुर के सामाजिक मतदाता शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING