सरायपाली

शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष बीरेंद्र बारीक ने करवाया न्योता भोज

सरायपाली : प्रधानमंत्री पोषण शक्ति कार्यक्रम में सामूहिक सहभागिता के तहत आज शासकीय प्राथमिक शाला तिहारीपाली में शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष बीरेंद्र बारीक के द्वारा सभी बच्चों को नेवता भोज दिया गया। खाने मे एच एम टी चावल, दाल, गोभी, मटर, आलू की सब्जी तथा मीठा मे मालपुआ दिया गया।

आभार व्यक्त करते हुए प्रधान पाठक विमल कुमार प्रधान ने कहा न्योता भोज का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि तथा सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है, न्योता भोजन की अवधारणा सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। सभी को इस योजना में बढ़ चढ़कर आगे आना चाहिए।

शाला परिवार और सभी बच्चों की तरफ से उन्हें धन्यवाद देते हुए डिग्रीलाल नायक ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपनी स्वेच्छा से अपने जन्मदिन, सालगिरह, गृह प्रवेश या किसी भी अन्य कार्यक्रम में स्कूलों में न्योता भोज दे सकता है।इस कार्यक्रम में सफाईकर्मी रसोइया,ग्रामीण सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING