
महासमुंद/बसना। पेट एवं आंत संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है। बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को पेट एवं आंत रोग विशेषज्ञ डॉ. नादिया मुदिन मरीजों को परामर्श देंगी। शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।
डॉ. नादिया मुदिन ने एमबीबीएस की पढ़ाई जेआईपीएमईआर से, एमडी (इंटरनल मेडिसिन) पीजीआई चंडीगढ़ से तथा डीएम (इंटरवेंशनल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं हेपेटोलॉजी) एसएमएस जयपुर से किया है। उन्हें 11 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

विशेषज्ञ चिकित्सक से पेट दर्द, गैस, एसिडिटी, कब्ज, बार-बार उल्टी होना, खाना न पचना, खाना खाते ही दस्त लगना, पेट में जलन एवं घाव जैसी समस्याओं के लिए परामर्श लिया जा सकता है। इसके अलावा लिवर में चर्बी जमना (फैटी लिवर), पीलिया, लिवर खराब होना, रक्त में एंजाइम बढ़ना, पैंक्रियास में सूजन, पेट में पानी भरना, पित्त की नली में पथरी तथा यकृत से संबंधित समस्याओं के उपचार के लिए भी परामर्श उपलब्ध रहेगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस दौरान एंडोस्कोपी जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। एंडोस्कोपी कराने वाले मरीजों को खाली पेट आने की सलाह दी गई है।
यह परामर्श अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) में उपलब्ध रहेगा।
संपर्क : 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100



