सरायपाली

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का जिला स्तरीय शौर्य दिवस सम्मेलन सरायपाली में

सरायपाली: हर वर्ष 18 नवंबर को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा शौर्य दिवस पूरे देश में मनाया जाता है। भारत चीन युद्ध 1962 में रेजांगला युद्ध में यादव के वीर शहीदों की याद में रेजांगला शौर्य दिवस के रूप में कार्यक्रम किया जाता है। इस वर्ष महासमुंद जिला के सरायपाली विकासखंड में सभी विकासखंड महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा,बसना, सरायपाली के सदस्य एवं पदाधिकारीगणों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम 18 नवम्बर सोमवार को पुराना कालेज के पीछे आकाशवाणी केंद्र के पास स्थित यादव समाज के सामुदायिक भवन में अहीर वीर शहीदों को दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर वीरों के द्वारा दुश्मन के साथ हुए साहसिक संघर्ष एवं वीरता की गाथा का वर्णन किया जायेगा l कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार यादव, जिला अध्यक्ष विनोद यादव एवं ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार यादव के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। सामाजिक बंधुओं से अपील है कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर कार्यक्रम को सफल बनाएं l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING