बसना

भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल को नगर पंचायत बसना का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है

बसनाः भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल को नगर पंचायत बसना का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। उनके निर्विरोध निर्वाचन से समर्थकों और नगरवासियों एवं परिवार में हर्ष का माहौल है, आपको बता दे कि डॉ खुशबू अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ एन के अग्रवाल कि बड़ी बहु एवं डॉ अभिषेक अग्रवाल कि धर्मपत्नी है।

यह जीत बसना के विकास और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने डॉ. खुशबू अग्रवाल को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

दरअसल बसा नगर पंचायत अध्यक्ष सीट पर बीजेपी से डॉक्टर खुशबू अग्रवाल, कांग्रेस से तुलसी गौतम बंजारा, आम आदमी पार्टी से अमरीन जिगानी ने नामांकन किया था भाजपा प्रत्याशी सहित तीनों तीन लोग मैदान में खड़े थे नाम वापसी के दौरान अन्य प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING