बसनामहासमुंदसरायपाली

महासमुंद जिले की महिलाओं के लिए खुशखबरी : बसना के अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अब किफायती दर मात्र ₹5,100 में नॉर्मल डिलीवरी और ₹11,000 में सिजेरियन (ऑपरेशन) पर होगी सुरक्षित डिलीवरी

गरीबों का मसीहा बना अस्पताल : जरूरतमंद महिलाओं को मिलेगी 'पूरी तरह निःशुल्क' डिलीवरी की सौगात।

महासमुंद/बसना : क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर और सस्ता इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल’ (अग्रवाल नर्सिंग होम) ने एक बड़ी राहत भरी पहल की है। अस्पताल में अब मात्र ₹5,100 में नॉर्मल डिलीवरी और ₹11,000 में सिजेरियन (ऑपरेशन) डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है।

एक ही पैकेज में सब कुछ शामिल

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस न्यूनतम शुल्क में मरीज की भर्ती, ऑपरेशन या उपचार का खर्च, पूरी डिलीवरी प्रक्रिया, अनुभवी डॉक्टरों का परामर्श, दवाइयाँ और माँ-बच्चे की पूरी देखभाल शामिल है। अक्सर देखा जाता है कि डिलीवरी के समय बढ़ते खर्चों के कारण गरीब परिवार परेशान होते हैं, इसी को ध्यान में रखते हुए यह विशेष रियायती दरें तय की गई हैं।

गरीबों के लिए ‘पूरी तरह निःशुल्क’ सुविधा

अस्पताल ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए यह भी घोषणा की है कि अत्यंत गरीब एवं जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं के लिए पूरी तरह निःशुल्क डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध होगी। निःशुल्क सुविधा का अंतिम निर्णय अस्पताल प्रबंधन द्वारा पात्रता के आधार पर लिया जाएगा।

यहाँ 8 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वालीं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती अग्रवाल एवं डॉ. श्रद्धा चांडक अपनी सेवाएं दे रही हैं। अस्पताल में 24/7 आपातकालीन सेवा, हाई-रिस्क प्रेगनेंसी चेकअप, 3D/4D अल्ट्रासाउंड, मेनोपॉज और बच्चेदानी से संबंधित रोगों का आधुनिक इलाज उपलब्ध है।

अग्रिम पंजीयन है अनिवार्य :

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए गर्भवती महिलाओं को पहले से पंजीयन (Registration) कराना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए अस्पताल के हेल्पलाइन नंबरों 84618-11000, 90396-45760 या 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING