सरायपाली

डराने धमकाने की राजनीति कर रही भाजपा : दीपक बैज

सरायपाली के हाई स्कूल मैदान में उतरा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का हेलीकॉप्टर

पुरानी मंडी प्रांगण में आयोजित चुनावी सभा को पूर्व सांसद एवं कांग्रेस सुप्रीमों दीपक बैज ने किया सम्बोधित

सरायपाली : नगर के पुरानी मंडी में आयोजित चुनावी सभा को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार सालभर में ही फैल हो चुकी है। इस सरकार से हर वर्ग नाराज चल रहा है। भाजपा को इसका खामियाजा नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में जरूर भुगतना पड़ेगा।

कांग्रेस सुप्रीमों दोपहर 12 बजे हाई स्कूल हेलीपेड में हेलिकॉप्टर से उतरे जहां स्थानीय विधायक चातुरी नंद, कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी वृंदा भोई के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और पार्षद प्रत्याशियों ने उनका जोरदार स्वागत किया गया।

पुरानी मंडी पहुंचने से पहले कांग्रेस नेता नसीब खान के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और अतिथियों को फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज और अन्य अतिथियों ने भारत माता और महापुरुषों के तेलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले प्रत्येक महिला को महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रुपए देने का वादा किया था लेकिन सरकार में आते ही नियम बनाकर आधे से ज्यादा महिलाओं को इस योजना से अपात्र घोषित कर दिया। भाजपा की डबल इंजन सरकार में नगरीय क्षेत्रों में आज भी बिजली, पानी, सड़क, नाली की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए यह सरकार राशि जारी नहीं कर पा रही है यह सरकार पूर्व में जारी राशि को भी वापस ले रही है।

प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। इस सरकार में बलौदाबाजार कांड हुआ है जो प्रदेश के इतिहास में काला दिन के रूप में दर्ज है। लाचार कानून व्यवस्था के चलते ऐसी घटना हुई जो पूरे देश में कही नहीं घटित हुई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा हार से डरी हुई है और कांग्रेस प्रत्याशियों को डराने धमकाने का काम कर रही है। धमतरी ननि में गलत तरीके से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया है। कांग्रेस प्रत्याशियों को डरा धमका रही है।

प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने बसना में अध्यक्ष प्रत्याशी की नाम वापसी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि बसना में बड़ी डील हुई है जिसका जल्द खुलासा किया जाएगा।

सभा को कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने भी संबोधित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता के साथ लड़ रही है और इस चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है।

सरायपाली की चुनावी सभा को क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस गौरव पथ के लिए कांग्रेस शासनकाल में राशि जारी की गई थी परंतु भाजपा राज में यह गौरव पथ भ्रष्टाचार की पहचान बन गया है। अब तक गौरव पथ के भ्रष्ट निर्माण को लेकर दो अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है। विधायक नंद ने कहा कि अमृत जल जीवन मिशन की स्वीकृति कांग्रेस ने दी थी परंतु भाजपा शासनकाल में अब तक राशि जारी नहीं की गई है जिससे शहरवासी पानी के लिए तरस रहे है।

चुनावी सभा को पूर्व विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने भाजपा की वादाखिलाफी पर उन्हें घेरा।

कार्यक्रम में आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन लाल भोई, शहर अध्यक्ष आर एन आदित्य, ग्रामीण अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वनाथ नायक, नपा के पूर्व अध्यक्ष अमृत पटेल, पूर्व पार्षद सुरेश भोई, तेजराम पटेल, जयंत चौधरी, मिथलेश अग्रवाल, पार्षद प्रत्याशी भरत मेश्राम, माधो दास, रेखा यादव, वीरेंद्र यादव, रमीज रज़ा, नीला नायक, राजकुमार प्रजापति, कृष्णा सेठ, शाहजहां, तबस्सुम, कोमल अग्रवाल, पंकज मरकाम, महत्तरीन बाई चौहान, कांग्रेस नेता प्रमोद ग्वाल, परशु चौहान, निर्मल बढ़ई, घनश्याम पटेल, सुरेश पटेल, पिंगल गार्डिया, केशव चौधरी, बाल्मीकि मेहर, नसीब खान, अंजोर यादव, गोपाल अग्रवाल, अरमान हुसैन, अनस खान, अनस हुसैन, मोहसिन मेमन, पंकज बीसी, दीपांजलि बारीक, पूजा तिवारी, संतलाल बारीक, रमेश पटेल, दिलकिशोर प्रधान, बिरंची बेताल, अनिल पटेल, दीपक साहू, विनय पटेल, तन्मय पंडा, केशव अग्रवाल, विजय यादव, राजेंद्र यादव, गिरवर वारे, मुकेश तांडी, मनोरमा नंद, मोहित नंद, विभिषण चौहान, जयंत यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING