सरायपाली

JB हॉस्पिटल में गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी पहल, निःशुल्क सोनोग्राफी और परामर्श की सुविधा प्रारम्भ

सरायपाली : क्षेत्र के प्रतिष्ठित JB हॉस्पिटल (गीता भवन के पीछे) द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य पहल की शुरुआत की गई है। अस्पताल प्रबंधन ने ‘सर्वे सन्तु निरामयाः’ के ध्येय वाक्य के साथ निःशुल्क सोनोग्राफी जाँच एवं परामर्श सेवा शुरू की है, जिससे स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।

विशेष ऑफर और सुविधाएँ:

अस्पताल की ओर से गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क ओपीडी (OPD) के साथ-साथ सभी महत्वपूर्ण जाँचों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। विशेष बात यह है कि अत्याधुनिक 3D/4D अल्ट्रासाउंड मशीन के माध्यम से प्रेगनेंसी सोनोग्राफी, एनॉमली स्कैन, डॉपलर और NT/NB सोनोग्राफी भी अनुभवी डॉक्टरों की देखरेख में की जा रही है।

स्त्री रोग एवं रेडियोलॉजी विभाग की विशेषज्ञ सेवाएं:

अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ और लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. रेनू वशिष्ट (MBBS, DNB) द्वारा पीड़ा रहित सामान्य प्रसव (Normal Delivery), सिजेरियन और दूरबीन पद्धति द्वारा बिना चीरे के बच्चेदानी के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। वहीं, रेडियोलॉजी विभाग की कमान सीनियर रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुलदीप वशिष्ट (MD, DMRD, DNB) संभाल रहे हैं, जो हाई-क्वालिटी इमेजिंग के माध्यम से सटीक जाँच सुनिश्चित कर रहे हैं।

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और फ्री ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप गीता भवन के पीछे, मेन रोड सरायपाली स्थित JB हॉस्पिटल में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8120226666 या 7773000720 पर कॉल करें।

पता :- JB HOSPITAL गीता भवन के पीछे, सरायपाली जिला – महासमुंद (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING