सारंगढ़-बिलाईगढ़

50 किग्रा गांजा कीमत 5 लाख रू की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार 

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : पुष्कर शर्मा पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी थाना चौकी प्रभारियो को नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने संबंधी निर्देश के परिपालन में 14 फरवरी 25 को सरिया पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर थाना के सामने मेन रोड पर घेराबंदी कर चेकिंग किया जा रहा था। चेकिंग दौरान सफेद रंग के बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 04 एम 8789 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में बोलेरो वाहन के सीट पीछे बनाये गये गुप्त चैम्बर में 50 किग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपा कर रखा जाना पाया गया। मौके पर पकड़े गये आरोपी संग्राम बाग ‍पिता जगबंधु बाग उम्र 26 वर्ष निवासी तोरा आर्दशपंडा थाना सिटी कोतवाली बरगढ़ जिला बरगढ उडिसा से पूछताछ करने पर अपने साथी जीतू भाई द्वारा उड़ीसा खेदापाली भटली से बोलेरो वाहन में गांजा लोड कर मुझे देकर उड़ीसा कंचनपुर सरिया से बिलासपुर (छग.) तस्करी करने हेतु भेजा गया स्वीकार किया। जिस पर आरोपी को धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। मामले में बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक से जुड़े संलिप्त शेष आरोपी की पता साजी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING