सारंगढ़-बिलाईगढ़

बंगाल ने प्रधानमंत्री मोदी के विकासवादी नेतृत्व पर जताया विश्वास,एक नये युग की शुरुआत

बिलाईगढ : भाजपा युवा नेता,भाजपा मण्डल बिलाईगढ़ किसान मोर्चा उपाध्यक्ष एवं बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल जी के मीडिया प्रभारी जीवनदास (जेडी) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की 206 सीटों पर ऐतिहासिक जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे देवतुल्य जनता के विश्वास और परिवर्तन की निर्णायक जीत बताया। बंगाल की वीर भूमि ने अब भय, भ्रष्टाचार और अराजकता की बेड़ियों को तोड़कर एक नये युग की शुरुआत कर दी है। जीवनदास (जेडी) ने कहा यह विजय केवल राजनीतिक सफलता नहीं,बल्कि उस संकल्प की सिद्धि है जिसे डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने वर्षो पहले देखा था। बंगाल की जनता मां-माटी-मानुष ने राष्ट्रविरोधी ताकतों को करारा जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकासवादी नेतृत्व पर अटूट विश्वास जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING