सरायपाली
शास.प्राथ. शाला,उच्च प्राथ.शाला एवं सरस्वती शिशु मंदिर बालसी में नेवता भोज का आयोजन

सरायपाली : विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी एन दीवान एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (समग्र शिक्षा) सतीश स्वरूप पटेल के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत बच्चों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए नेवता भोज का आयोजन किया जा रहा है।इसी तारतम्य में नव निर्वाचित सरपंच ग्राम पंचायत बालसी के राधा सुकलाल रात्रे के द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला,शासकीय उच्च प्राथमिक शाला एवं सरस्वती शिशु मंदिर के समस्त छात्र-छात्राओं को नेवता भोज कराया गया। जिसमें चावल, दाल,मिक्स सब्जी,खीर ,मीठा ,टमाटर की चटनी दिया गया। बच्चे पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन ग्रहण कर खुशी से झूम उठे। प्रधान पाठकों ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद व्यापित किया।




