महासमुंदसरायपाली

सरायपाली निवासी मुकेश साहू बने कबड्डी के इंटरनेशनल रेफरी, अंचल के लिए गौरवान्वित क्षण..

महासमुंद/सरायपाली : सरायपाली अंचल के ग्राम कलेन्डा निवासी सत्यवान साहू एवं स्व श्रीमती बिलासिनी साहू के सुपुत्र व राजेश साहू के छोटे भाई मुकेश कुमार साहू जो मिशन स्कूल कुटेला मे व्यायाम शिक्षक के रूप मे पदस्थ है साथ ही युवा क्षेत्रीय खेल विकास समिति के सचिव, छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग महिला वर्ग सचिव व छत्तीसगढ़ कबड्डी रेफरी बोर्ड के सदस्य है l उन्होंने एक और उपलब्धि प्राप्त की है l प्रारम्भ से ही खेल प्रति रूचि रखने वाले मुकेश साहू क्रिकेट के एक बेहरतरीन खिलाडी रहे है। साथ ही वे खो -खो के राज्य स्तर के निर्णायक भी है। क्षेत्रीय खेल विकास समिति के साथ कबड्डी करियर की शुरुआत करके राष्ट्रीय निर्णायक तक का सफर तय किया एवं वर्तमान मे दिनांक 04 नवम्बर 2025 से 8 नवम्बर 2025 तक थाईलैंड मे आयोजित अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक प्रशिक्षण मे कबड्डी के अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक बनने के सभी पहलुओं को पार करते हुये। अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक (इंटरनेशनल रेफरी ) कबड्डी बनने मे सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरा युवा क्षेत्रीय खेल एवं सांस्कृतिक विकास समिति फुलझर अंचल जिला एवं राज्य गौरवान्वित महसूस कर रहा है। साहू जी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनो छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ क्षेत्रीय खेल विकास समिति परिवार एवं कठोर परिश्रम को दिया है l इनकी इस सफलता पर छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशिकांत बघेल एवं महासचिव प्रदीप यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुये शुभकामनायें प्रेषित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING