अग्रवाल सभा द्वारा 21 अप्रैल को अर्जुडा धाम में सामूहिक विवाह का आयोजन

सरायपाली : प्रांतीय अग्रवाल संगठन रायपुर के बैनर तले सरायपाली स्थित पावन अर्जुंडा धाम में वैशाख कृष्ण पक्ष अष्टमी 21अप्रैल 2025 को हिंदू परिवारों के निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इस संबंध संबंध में जानकारी देते हुए समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि विवाह वैदिक रीति रिवाज से विद्वान पंडितो द्वारा कराया जाएगा। वर वधू पक्ष के 20 व्यक्तियों के लिए निशुल्क भोजन,नाश्ता, वर वधू के लिए वस्त्र तैयार होने के लिए कमरा एवं ब्यूटी पार्लर की निशुल्क व्यवस्था रहेगी। साथ में टेंट, बाजा, वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की व्यवस्था तथा नव दंपतियों को आवश्यक गृहस्थी सामग्री भी प्रदान की जाएगी। निर्धन कन्या विवाह समारोह के लिए सहयोग प्रदान करने के लिए ओमप्रकाश अग्रवाल सरायपाली, जयनारायण अग्रवाल बसना, मिट्ठू जगदीश अग्रवाल सिंघनपुर, मनोज अग्रवाल बसना, कैलाश अग्रवाल देवरी, मोहन अग्रवाल एवं बसंत अग्रवाल भंवरपुर से संपर्क कर सकते हैं।
अधिक जानकारी एवं संपर्क हेतु:-
1. श्री ओम प्रकाश अग्रवाल जी (सरायपाली) 9425213478
2. श्री जय नारायण अग्रवाल जी (बसना) 7748806038
3. श्री मिट्ठू जगजीत अग्रवाल जी (सिंघनपुर) 7000526432
4. श्री मनोज अग्रवाल जी (बसना) 9993681652
5. श्री कैलाश अग्रवाल जी (देवरी) 6265219965
6. श्री मोहन अग्रवाल जी (भंवरपुर) 9755312001
7. श्री बसंत अग्रवाल जी (भंवरपुर) 9981172775




