पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की मेरिट सूची जारी, सरायपाली के मनोज प्रधान ने मेरिट मे बनाया अपना स्थान


सरायपाली : विगत दिनों पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के मास्टर आफ फिजिकल एजुकेशन का मेरिट लिस्ट जारी हुआ जिसमे सरायपाली नगर के वार्ड क्रमांक05 पतेरापाली निवासी आनंद प्रधान एवं दुलौना प्रधान के ज्येष्ठ सुपुत्र मनोज प्रधान जो विप्र महाविद्यालय मे एमपीएड के छात्र थे उन्होंने सत्र 2022 से 2024 तक के मेरिट सूची मे अपना स्थान बनाया है। यह प्रथम बार है की शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र मे अंचल के किसी छात्र ने स्थान बनाया हो। छात्र को मेरिट मे पांचवा स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि से पूरा क्षेत्र को गौरव प्राप्त हुआ है। आपको बता दे की मनोज प्रधान प्रारम्भ से ही खेल एवं पढ़ाई के क्षेत्र मे रूचि रखने वाले इस छात्र ने शारीरिक शिक्षा की पढ़ाई करते हुये और एक सफलता प्राप्त किया है। छात्र ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता गुरुजन एवं परिवार को दिया है।




