

सरायपाली : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पैकिंन में समग्र शिक्षा के अंतर्गत व्यावसायिक शिक्षा ट्रैनिंग पार्टनर अपग्रेड के तहत इस वर्ष बैंकिंग ट्रेड के विद्यार्थियों को विद्यालय के प्राचार्य वाय. भोई एवं व्यवसायिक शिक्षक अंकुर यदु के मार्गदर्शन में 10 दिवसीय इंटर्नशिप कराया गया।


इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को बैंकिंग व्यवसाय के बारे में प्रायोगिक कार्य सम्बंधी जानकारी देंना था । इसी के अंतर्गत कक्षा 11वी एवं 12वी बैंकिंग ट्रेड के लगभग 61 छात्र एवं छात्राओ को SBI ग्राहक सेवा केंद्र सरायपाली एवं माही चॉइस एंड पेमेंट सेंटर छुईपल्ली में कस्टमर हेण्डलिंग, , सेल्स एवं मार्केटिंग, KYC एवं ऑनलाइन बैंकिंग, बायोमैट्रिक ट्रांसफर सिखाया गया एवं विद्यार्थियों को काम करने का तरीका बताया गया। विद्यालय के प्राचार्य वाय भोई का कहना है कि व्यवसायिक शिक्षा स्वरोजगार के अवसर प्रदत्त कर बेरोजगारी दूर करता है तथा व्यवसायिक शिक्षा में नौकरी की भी अपार संभावनाएं है, इन सभी गतिविधियों से बच्चों को अपना भविष्य बनाने में बहुत मदद मिलेगी।





