बालोदसरायपाली

समाजसेविका सुश्री वीणा साव ने विद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने का दिया संदेश

सरायपाली/बलोदा। समाजसेविका सुश्री वीणा साव दीदी जी ने सरस्वती शिशु मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय, बलोदा के प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लोगों को प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित हिंदू सम्मेलन के विभिन्न कार्यक्रमों में सुश्री वीणा साव ने अनेक मंडलों में ‘पंच परिवर्तन’ के विषय को समाज के समक्ष रखा था। पंच परिवर्तन के प्रमुख विषयों में पर्यावरण संरक्षण भी शामिल है।

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए बलोदा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय के परिसर में वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और उनका संरक्षण करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प भी लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING