सरायपाली

नशीली दवाईयों के विक्रय पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की कार्यवाही।

नशीली दवाई की तस्करी करते 01 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए 

 

आरोपी के कब्जे से Nitrazepam Tablets IP 10-10 टेबलेट कुल 100 नग नशीली टेबलेट कीमती 780 रूपये जप्त।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम एवं बलौदा पुलिस थाना की संयुक्त कार्यवाही।

सरायपाली. एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा नशीली कफ सिरफ, इंजेक्शन, टैबलेट आदि कि विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। कि थाना बलौदा क्षेत्र में  विगत दिनों 14 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि 01 व्यक्ति ग्राम पाईकपारा पुल बलौदा रोड के पास अवैध नशीली टेबलेट रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है, तत्काल पुलिस की टीम के द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर 01 व्यक्ति को पकडा गया। टीम के द्वारा पूछताछ करने पर अपना नाम साहिल कुम्हार उर्फ मोन्ढोडो पिता विनोद कुम्हार उम्र 18 वर्ष सा. बलौदा महासमुन्द का निवासी होना बताया । टीम के द्वारा उक्त व्यक्ति का तलाशी लिया गया। व्यक्ति के पास से भारी मात्रा में नशीली टैबलेट Nitrosun 10 Mg कम्पनी का जिसका फार्मुला Nitrazepam Tablets IP मिला। उक्त प्रतिबंधित नशीली दवाई रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस देने पर आरोपी के द्वारा कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया।आरोपी के कब्जे से Nitrazepam Tablets IP नशीली टेबलेट 10 पत्ता प्रत्येक पत्ता में 10-10 टेबलेट कुल 100 नग नशीली टैबलेट जप्त कर आरोपी के विरूध्द थाना बलौदा में अपराध/धारा 21(ए) एन.डी.पी.एस. के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।यह सम्पूर्ण कार्यवाही Anti Narcoties Task Force की टीम एवं महासमुन्द पुलिस की टीम के द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING