सरायपाली
Trending
क्षेत्र की जनता का प्रेम कार्यकर्ताओ की लगानशिलता के कारण 10000 का लक्ष्य पूरा करने मे सफल हुआ :- प्रखर अग्रवाल

सरायपाली: भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान में पहले सराईपाली के कार्यकर्ता के रूप में भाजपा युवा कार्यकर्ता प्रखर अग्रवाल द्वारा 10000 सदस्य जोड़ कर कीर्तिमान स्थापित किया गया विगत 2 सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान जारी है जिसमे कार्यकर्ता प्राथमिक सदस्य बना कर लोगो को भाजपा परिवार में जोड़ रहे है इसी कड़ी में सराईपाली विधानसभा के युवा भाजपा कार्यकर्ता प्रखर अग्रवाल द्वारा निरंतर सराईपाली में सदस्यता अभियान जारी रखा जिसमे उनकी मेहनत एवं कार्यकर्त्तायो की लगानशिलता के कारण उन्होंने 10000 का लक्ष्य प्राप्त किया, आपको बता दे की प्रखर अग्रवाल प्रारम्भ से एक सक्रिय कार्यकर्त्ता के रूप मे अपना नाम क्षेत्र मे बना चुके है वर्तमान मे प्रखर अग्रवाल संगम सेवा समिति के संस्थापक के रूप मे जनता की निरंतर सेवा कर रहे है।




