सरायपाली

सरायपाली के ग्राम सनबहाली में अब प्रति रविवार को लगेगा हाट बाजार

विधायक चातुरी नंद ने किया साप्ताहिक हाट बाजार का उद्घाटन

सरायपाली : क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने ग्राम सनबहाली में साप्ताहिक हाट बाजार का लोकार्पण किया।कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक चातुरी नंद ने ग्राम देवता का पूजा अर्चना कर किया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक चातुरी नंद ने कहा कि गांव में हाट बाजार खुलने से सनबहाली समेत आस पास के गांवों के लोगों को लंबी दूरी का सफर तय नहीं करना पड़ेगा और गांव में ही विभिन्न प्रकार की सब्जियों समेत दैनिक जरूरत की चीजें हाट बाजार में उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक हाट बाजार से गांव के छोटे व्यापारियों समेत सब्जी उत्पादक किसानों को भी व्यापार करने का अवसर मिलेगा और उनकी आमदनी में भी बढ़ोत्तरी होगी। कार्यक्रम को विधायक नंद के साथ ही स्थानीय जनपद सदस्य महेश्वरी रिंकू सिदार, ग्राम पंचायत सन बहाली के सरपंच केंकती हरिचंद्र पटेल ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता लोकनाथ पटेल, ईश्वर अग्रवाल, उपसरपंच उसत टंडन, बिजेंद्र सिदार, श्रवण पटेल, सत्या भोई, विक्की वैष्णव, भूतपूर्व सरपंच लीला बाई देवकुमार सिदार, वरिष्ठ कार्यकर्ता घसिया बसंत, देवकुमार सिदार, सचिव दाशरथी बेहर, पटवारी दीनबंधु सिडार, रोशन लाल सिडार, फत्ते सिंह, दुलेश्वर, कमल सिंह, कैलाश, हेमलाल, शौकीलाल मुंडा, जीत राम पटेल, अजय पटेल, पूर्व बीईओ महेंद्र कश्यप, कामता प्रसाद, वेदराम पटेल, वाह दास मानिकपुरी, नंद कुमार सैन, शिव प्रसाद मुंडा, हरिसिंह, पवित्रा भृंगराज, जयंत यादव समेत ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING