सरायपाली में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के जन्मदिवस पर भव्य भंडारे का आयोजन, उमड़ी भीड़


सरायपाली : छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री माननीय ओ.पी. चौधरी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सरायपाली के बड़ा तालाब स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह धार्मिक और सामाजिक आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आम जनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
यह पूरा कार्यक्रम आदरणीय कामता पटेल के निर्देशानुसार और आशीष सेन के कुशल नेतृत्व में गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक चेहरे शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उषा पटेल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष चंद्र कुमार पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी धनेश नायक, और मंडल अध्यक्ष केदुवादंडाधर साव उपस्थित रहे।
इसके साथ ही प्रमोद पटेल, महामंत्री धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री तारेश्वरी नायक, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री शशिकला पटेल, पार्षद गंगाराम पटेल और किशन जायसवाल सहित भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। उपस्थित नेताओं ने वित्त मंत्री के नेतृत्व और जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की।




