छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ 3 दिन पड़ेंगी बौछारें, किन जिलों में मौसम रहेगा खराब?

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में भी मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में तीन दिन तक मौसम के खराब रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में 28 से 30 अक्टूबर तक मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान इन जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ प्रदेश में बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। यदि अगले 24 घंटे की बात करें तो सूबे के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

अगले 24 घंटे के दौरान सरगुजा संभाग के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर जबकि बिलासपुर संभाग के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोरबा, जांजगीर और रायपुर संभाग के रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने या हल्की बारिश का अनुमान है। बस्तर संभाग के बस्तर और कोंडागांव जिलों में भी फुहारें पड़ सकती हैं।

मौसम विभाग ने 28, 29 और 30 अक्टूबर को सरगुजा संभाग के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर जबकि बिलासपुर संभाग के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर और रायपुर संभाग के रायपुर, बलोदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने या हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

IMD ने 28, 29 और 30 अक्टूबर को दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव जबकि बस्तर संभाग के बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर को भी छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING