छत्तीसगढ़महासमुंदसरायपाली
Trending

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

भाजपाईयों ने इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाया

महासमुंद/सरायपाली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। इस शताब्दी वर्ष को भाजपाईयों ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान भाजपा के सभी विभिन्न मंडलों में कार्यक्रम हुए, इसी के तहत नगर के स्थानीय गीता भावन में भी भाजपाजनों द्वारा श्री वाजपेयी के जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया। जिसमें भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया।

भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक अग्रणी व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने कार्यशैली की पहचान संगठन एवं प्रत्येक कार्यकर्ता के दिल में बसाने का काम किया। आज उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना कर पूरा देश उनके सपनों को साकार करने वाली मोदी एवं योगी सरकार के कार्यों के आधारभूत ही अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। भाजपा जिलाउपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी को देश की जनता कई युगों तक याद रखेगी। उन्होंनं कहा कि अपने अथक परिश्रम से एक विशाल संगठन खड़ा किया। सभी वर्गों को साथ लेकर चले। उन्होंने देश और समाज का विकास करते हुए कई कल्याणकारी योजनाएं लाए। कार्यक्रम का संचालन स्वर्ण सिंह सलूजा, संयोजक मुरली नायक, रोहित साहू ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकुमार पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता, राजेंद्र नायक, गंगाराम पटेल, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल, श्रीमती तारेश्वरी नायक, रविंद्र पंडा, मनोज दास, प्रमोद सागर, विदित धनानिया, कन्हैया पटेल, डॉ आशीष दास, बाबा सेन, प्रदीप प्रधान, डॉ प्रकाश पटेल, मोहन चौहान, जयप्रकाश यादव, हितेश यादव, किशन जायसवाल, आशीष सेन, अभिनय शाह,इकबाल खान, मुकेश आदित्य, बुद्धेश्वर दास, अनुप ताण्डी, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING