
महासमुंद/सरायपाली : बलौदा पुलिस ने 50 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी के अनुसार बलौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति खोखेपुर गौठान के पास अवैध महुआ शराब रखकर बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि सूचना पर पुलिस ने उक्त जगह पर दबिश दी, जहां एक व्यक्ति थैला एवं बोरी में कुछ सामान रखकर खड़ा हुआ मिला। उक्त व्यक्ति को थैला एवं बोरी के अंदर रखे सामान के संबंध में पुछताछ करने पर गोल- मोल जवाब देने लगा। जिसपर थैला एवं बोरी में शराब रखनें की संदेह पर उक्त व्यक्ति को नाम पता पूछनें पर अपना नाम मुनीराम सिदार पिता सुन्दर सिदार उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम टीभुपाली का होना बताया। आरोपी के कब्जे से दो प्लास्टिक थैला के अंदर 04 प्लास्टिक पालीथीन में प्रत्येक में लगभग 05-05 लीटर भरी हुयी अवैध महुआ शराब एवं दो प्लास्टिक बोरी के अंदर 06 प्लास्टिक पालीथीन में भरी हुयी प्रत्येक में लगभग 05-05 लीटर अवैध महुआ शराब कुल 50 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।




