सरायपाली
Trending

दीपावली धनतेरस के पहले सरायपाली के बाजार मे उमड़ी भीड़

सरायपाली: दीपावली एवं धनतेरस की खरीदी के लिए लोगो का आना जाना शहर मे लगा हुआ है। पूजा सामग्री, कपडे, सोने चांदी के जेवर, बर्तन, एवं दैनिक उपयोग की खरीदी के लिए लोगो विशेष रूचि दिखा रहे है जिसके चलते मार्किट मे जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है अभी धनतेरस को 1 दिन एवं दीपावली 3 दिन शेष है सभी सामानो की खरीदी के लिए विशेषकर सरायपाली के मुख मार्ग पर भीड़ देखने लायक है जिसके चलते पुलिस प्रशासन द्वारा भारी वाहनो का आना जाना मुख मार्ग मे रोक दिया गया है सभी सामानो के लिए दुकानों मे विशेष आकर्षण का केंद्र बनाया गया है तो कई जगह सेल एवं आफर से ग्राहकों को लुभाया जा रहा है, यहां घर सजाने के सामग्री पूजा करने के सामान एवं घरों को सजाने के लिए विशेष प्रकार के झालर एवं लाइटो की भी विशेष रेंज उपलब्ध है त्यौहार के चलते मिठाई की दुकानों मे भी विशेष प्रकार एवं भिन्न भिन्न किस्मो के मिठाइया देखने को मिल रही है इसी तरह कपड़ो का भी बाजार अपने त्यौहार से संबधित नये नये डिजाइनो को लेकर ग्राहकों को लुभा रहा है।

 

आपको बता दे की शहर के पुरानी मंडी मे फटाखो की भी दुकान लग चुकी है जहाँ विशेष किस्मो के पठाखो जो बच्चों का मन लुभा रहे जी एक पाठखा व्यापारी से बात करने पर पता चला की इस साल पठाखो की कीमत 50₹ से लेकर 5000₹ तक की वरैयाटी उपलब्ध है।

मिट्टी के दियो के विभिन्न डिज़ाइन लोगो को लुभा रही है जिसके कारण इसके रेट एवं मांग पर भी काफ़ी अच्छा फर्क पड़ा है बाकि सालों से इस साल मिट्टी के दिए 10 से 25 फिसीदी मूल्य का इफजा हुआ है बाजार मे रंग बिरंगे दिये बिक रहे है शहरी क्षेत्रों मे भी इसकी डिमांड काफ़ी बड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING