महासमुंदसरायपाली
Trending

सरायपाली के विभिन्न वार्डों में स्थित पाइप लाइन चिह्नांकित कर किया जाएगा कायाकल्प

महासमुंद/सरायपाली : सोशल मीडिया में वायरल सरायपाली नगर के नालियों के फोटो कों देख लोगों ने काफ़ी तीखी प्रतिक्रिया दी फोटो ने काफी सुर्खियां भी बटोरी की लोगों के पेयजल से किस हद तक खिलवाड़ हो रहा है, जिसके बाद सराईपाली नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में स्थित नालियो से जा रहे पाइप लाइन को हटा कर नालियो से अलग करने का फ़ैसला मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा लिया गया है। ज्ञातव्य हो कि इसके पूर्व विभिन्न वार्ड वासियों द्वारा उक्त समस्या से संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल को अवगत कराया गया था, जिस विषय में प्रखर द्वारा अनुविभागीय अधिकारी से बात की गई जिस तारतम्य में मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा बरसात पूर्व उक्त समस्या के समाधान का आस्वासन दिया गया है एवं सरायपाली में विभिन्न वार्डो में जगह चिह्नांकित करने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी का साधुवाद ,जनहित कार्यों में तत्काल उक्त आदेश कों जारी करने के लिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING