सरायपाली

शास. प्राथ.शाला खम्हारपाली में नेवता भोज का आयोजन

सरायपाली : विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी एन दीवान एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (समग्र शिक्षा) सरायपाली सतीश स्वरूप पटेल के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन देने के लिए नेवता का भोज का आयोजन किया जा रहा है। खम्हारपाली में सरस्वती महिला समूह के द्वारा नेवता भोज का आयोजन किया गया। जिसमें खीर, पूड़ी, भजिया, मीठा,बच्चों को दिया गया। बच्चे स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन ग्रहण कर खुशी से झूम उठे। संस्था प्रमुख प्रधान पाठक लोकेश पात्रो, सहायक शिक्षक प्रशांत साहू ,समस्त स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित थे। शाला परिवार की ओर से आभार प्रकट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING